डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहे पाकिस्तान की गीदड़भभकी कोई नई बात नहीं है। ऐसे में एक बार फिर अब नापाक पड़ोसी पाकिस्तान की झुंझलाहट और भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों से बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है।
इसी क्रम में नापाक पड़ोसी की खराब मंशा तब सामने आई, जब पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता और इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और तालिबान के संबंधों पर जहर उगला। इतना ही नहीं भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते को 'मालिक और गुलाम' बताया और अफगान तालिबान पर जमकर भड़ास निकाली।