World
फ्लोरिडा में मिसाइल की तरह सड़क पर गिरा प्लेन और बना आग का गोला, 9 लोगों की मौत; वीडियो में कैद खौफनाक मंजर
डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। फ्लोरिडा में एक व्यस्त सड़क के पास नौ लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट रविवार को आसमान से नीचे गिरा और आग के गोले में तब्दील हो गया। इस घटना को वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वीडियो में कैद
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। फ्लोरिडा में एक व्यस्त सड़क के पास नौ लोगों को ले जा रहा एक बिजनेस जेट रविवार को आसमान से नीचे गिरा और आग के गोले में तब्दील हो गया। इस घटना को वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वीडियो में कैद कर लिया।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। बहामास जा रहा लियरजेट 60 विमान पाम बीच काउंटी के ग्रीनएक्रस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि यह पास के घरों या वहां से गुजर रहे वाहनों से नहीं टकराया। चश्मदीदों के मुताबिक, ऐसा लगा मानो कोई मिसाइल गिरी हो।


