World
यूरोप में युवाओं का उबाल, फ्रांस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन तो जर्मनी में लूटपाट और हिंसा
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों से नाराज युवाओं का गुस्सा अब यूरोप के कई देशों में सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फ्रांस में लगातार तीसरे शनिवार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, वहीं
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों से नाराज युवाओं का गुस्सा अब यूरोप के कई देशों में सड़कों पर दिखाई देने लगा है। फ्रांस में लगातार तीसरे शनिवार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, वहीं जर्मनी, पुर्तगाल और नीदरलैंड में भी युवा आंदोलन में शामिल हुए।
हालांकि, फ्रांस में प्रदर्शन पिछले दो सप्ताह के मुकाबले काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे, जबकि जर्मनी के कुछ शहरों में आंदोलन हिंसक हो गया। फ्रैंकफर्ट में प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की, यहां तक कि एक बंदूक की दुकान से हथियार भी उठा लिए।


