डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की तैयारी सिर्फ राकेट और अंतरिक्ष यान तक सीमित नहीं है। इसके लिए यह समझना भी जरूरी है कि अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक अकेले और सीमित जगह में कैसे रहेंगे। इसी चुनौती को परखने के लिए नासा के एक प्रयोग में शामिल चार सदस्यों का दल 378 दिन के एकांतवास के बाद शनिवार को बाहर आया।
सीएचएपीईए (क्रू हेल्थ एंड परफार्मेंस एक्सप्लोरेशन एनालाग) नाम के इस मिशन का आवास ह्यूस्टन स्थित जीनसन अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया था। करीब 1,700 वर्ग फुट के इस आवास में दल 19 अक्टूबर, 2025 को दाखिल हुआ था। इसका निर्माण त्रि-आयामी प्रिंटिंग तकनीक से किया गया था। दल ने वहां मंगल ग्रह जैसी मिट्टी में फसल उगाने और रोजमर्रा के काम करने का अभ्यास किया।