World
अमेरिकी चुनाव से पहले ईरान से समझौते की कोशिश तेज, दोहा में लगातार तीसरे दिन वार्ता
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव की आशंका बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं। तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले दोनों देशों के
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव की आशंका बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो गए हैं। तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले दोनों देशों के बीच समझौते की राह निकालने की कोशिश की जा रही है।
इसी सिलसिले में ईरानी वार्ताकार रविवार को लगातार तीसरे दिन कतर की राजधानी दोहा में मध्यस्थों के साथ बातचीत करते रहे। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित नए हमलों को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर चर्चा की है।


