डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फोन पर बातचीत की। ‘एक्सिओस’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान के साथ अमेरिका की चल रही बातचीत और सैन्य अभियानों को दोबारा शुरू करने की संभावना पर विस्तार से चर्चा की।
नेतन्याहू ने मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर नए हमले करने पर जोर दिया। हालांकि, ‘एक्सिओस’ ने एक इजरायली और एक अमेरिकी सूत्र के हवाले से बताया कि तेहरान के प्रति अपनाए जाने वाले रुख को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद बने हुए हैं।