डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हैलोवीन वीकेंड के दौरान अमेरिका में कई जगहों पर हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। डलास पुलिस ने बताया कि वे शनिवार रात 'डीप एलम' इलाके में गोलीबारी की कई घटनाओं की जांच कर रहे हैं।
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख डैनियल कोमोक्स ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या 'डीप एलम' इलाके में हुई गोलीबारी की ये घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।