World
कोरियाई युद्ध के सात दशक बाद मिला बिछड़ा परिवार, तीसरे देश में गले मिले उत्तर और दक्षिण कोरिया के दो रिश्तेदार
डिजिटल डेस्क, सियोल। कोरियाई युद्ध ने दशकों तक एक परिवार को बांट दिया, लेकिन बिछड़े परिवार के दो सदस्य आखिरकार सितंबर में एक दूसरे से मिले। दोनों की मुलाकात तीसरे देश में सितंबर में हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि किस देश में
लेखक Jagran News84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, सियोल। कोरियाई युद्ध ने दशकों तक एक परिवार को बांट दिया, लेकिन बिछड़े परिवार के दो सदस्य आखिरकार सितंबर में एक दूसरे से मिले। दोनों की मुलाकात तीसरे देश में सितंबर में हुई। यह स्पष्ट नहीं है कि किस देश में मुलाकात हुई और उत्तर कोरिया का व्यक्ति तीसरे देश कैसे पहुंचा।
गौरतलब है कि 1950 से 1953 के कोरियाई युद्ध ने लाखों परिवारों को एक-दूसरे से अलग कर दिया था। दोनों देशों के बीच तकनीकी रूप से युद्ध समाप्त नहीं हुआ है, केवल युद्धविराम है। दोनों कोरियाई देशों के आम लोगों के बीच डाक, फोन या सीधे संवाद का कोई अन्य माध्यम नहीं है।


