World
इजरायल में नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी, आइसेनकोट की कड़ी शर्तें मानने को तैयार हुईं अरब पार्टियां
जेएनएन, नई दिल्ली । इजरायल में चुनाव बाद नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ नहीं हो रही है। किसी भी गठबंधन को बहुमत न मिलने की स्थिति में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने राजनीतिक दलों से वास्तविकता को समझते हुए सकारात्मक समाधान निका
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली । इजरायल में चुनाव बाद नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ नहीं हो रही है। किसी भी गठबंधन को बहुमत न मिलने की स्थिति में राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने राजनीतिक दलों से वास्तविकता को समझते हुए सकारात्मक समाधान निकालने का अनुरोध किया।
उन्होंने संकेतों में मिली-जुली राष्ट्रीय सरकार के गठन का सुझाव भी दिया है। इस बीच मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट ने नई सरकार के गठन के लिए अरब पार्टियों के समक्ष चार शर्तें रखी हैं। इनमें दो प्रमुख शर्ते हैं- इजरायल को यहूदी देश मानना और फलस्तीनी सशस्त्र संगठन हमास को आतंकी संगठन मानना।


