World
गाजा में इजरायल ने फिर किए हमले, आठ लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं। रविवार को इजरायल के लड़ाकू विमानों के हमले में आठ लोग मारे गए। इनमें से तीन गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में मारे गए। जबकि पश्चिमी शहर खान यूनिस में पांच लोग मार
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं। रविवार को इजरायल के लड़ाकू विमानों के हमले में आठ लोग मारे गए। इनमें से तीन गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में मारे गए। जबकि पश्चिमी शहर खान यूनिस में पांच लोग मारे गए हैं।
गाजा के गृह मंत्रालय के अनुसार खान यूनिस में मारे गए सभी पांच लोग पुलिसकर्मी थे। जबकि इजरायली सेना ने कहा है कि खान यूनिस में मारे गए लोग उग्रवादी थे और वे इजरायल के खिलाफ लड़ाई में हमास के साथ थे। लेकिन गाजा सिटी में मारे गए लोगों के बारे में इजरायली सेना ने कुछ नहीं कहा है।


