डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को पोलिटिको को बताया कि कनेक्टिकट के डेमोक्रेट नेता इलाज का अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं और उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।
शनिवार दोपहर को अपने बेटे का हॉकी मैच देखते समय मर्फी को अपने हाथ में सुन्नपन महसूस हुआ। पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ ऑफ स्टाफ एलिसन हेर्विट ने एक बयान में बताया कि उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्ट्रोक की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें आगे की निगरानी के लिए जॉन्स हॉपकिंस अस्पताल भेज दिया गया।