डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ अपना इरादा साफ कर दिया है।
ट्रंप ने ईरान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका के पास ईरान में अभी एक या दो ठिकाने और बचे हैं जिन्हें ठीक करने यानी तबाह करने की जरूरत है, और अमेरिका यह काम महज 10 मिनट में कर सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को नए हमलों की खुली चेतावनी दी है।