World
क्या दो दिन में खुल जाएगा होर्मुज? ईरानी विदेश मंत्री ने दिए संकेत, अमेरिका के सामने रखी शर्त
डिजिटल डेस्क, तेहरान। दुनिया के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका तेहरान की शर्तों को मान लेता है, तो ईरान महज दो दिनों के भीतर रणनीतिक रूप से बेहद अहम '
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। दुनिया के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका तेहरान की शर्तों को मान लेता है, तो ईरान महज दो दिनों के भीतर रणनीतिक रूप से बेहद अहम 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को दोबारा खोलने के लिए तैयार है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री अराघची ने बताया कि कतर की मध्यस्थता से इस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। शुरुआत में इस प्रस्ताव की अवधि पांच दिन रखने की बात कही गई थी, जिसे कतर के सुझाव पर अब घटाकर सिर्फ दो दिन कर दिया गया है।


