World
भूटान में पवित्र स्तूपों के निर्माण में शामिल होने पहुंचे किरेन रिजिजू, बताया ऐतिहासिक क्षण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करुणा के मंत्र और पारंपरिक तुरहियों की गूंज के साथ भूटान में स्तूपों के निर्माण की शुरुआत होगी। इस पवित्र कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को होगी।
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करुणा के मंत्र और पारंपरिक तुरहियों की गूंज के साथ भूटान में स्तूपों के निर्माण की शुरुआत होगी। इस पवित्र कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को होगी।
भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में 108 जंगचूब चोर्टेन (स्तूपों) के निर्माण की शुरुआत होगी। इस पवित्र कार्यक्रम की शुरुआत 58 पारंपरिक तुरहियों (ट्रम्पेट्स) की गूंज के साथ होगी। इसे आत्माओं और देवताओं के आह्वान करने के लिए बजाया जाता है। इसके साथ ही करुणा के मंत्र 'ओम मणि पद्मे हुम' का सामूहिक जाप भी होगा।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
