डिजिटल डेस्क, काबुल। लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदियों का सार्वजनिक रूप से बचाव करने के बाद, विवादित भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और आम नागरिकों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप में, नाइक ने दावा किया कि मीडिया अफगानिस्तान के हालात को गलत तरीके से पेश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया में आने वाली हर बात सच नहीं होती। जाकिर ने कहा कि अगर कोई शिक्षक मिलने कर शिक्षा में देरी करता है, तो कोई समस्या नहीं है।