डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फेयरफील्ड शहर में शुक्रवार रात एक शॉपिंग मॉल के अंदर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोलानो टाउन सेंटर मॉल में बने स्पिरिट हैलोवीन स्टोर में हुई।
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से कम से कम तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।