डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। चार साल पहले सहारा रेगिस्तान में मिले लाल रंग के पत्थर पृथ्वी पर मौजूद लगभग किसी भी चीज से पुराने निकले। दरअसल, ये इस ग्रह के नहीं हैं। जांच में पता चला कि ये मंगल ग्रह के टुकड़े हैं, जो 4.1 अरब साल पुराने हैं।
विज्ञानियों ने गुरुवार को साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र में उल्कापिंड के इन टुकड़ों की जानकारी दी है। ये टुकड़े मिलकर एक अंतरिक्ष चट्टान बनाते हैं जिसका नाम तेघाजा 001 रखा गया है। यह नाम माली में स्थित एक प्राचीन, परित्यक्त नमक खनन बस्ती के नाम पर रखा गया है, जो उस स्थान के निकट है, जहां ये टुकड़े पाए गए थे।