डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। वैज्ञानिकों के बीच लंबे समय से यह थ्योरी लोकप्रिय रही है कि अंतरिक्ष से आने वाले धूमकेतुओं ने ही धरती पर उन रासायनिक तत्वों को पहुंचाया होगा, जिनकी वजह से हमारी धरती पर जीवन की शुरुआत हुई। लेकिन अब कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक नई स्टडी ने इस पुरानी थ्योरी पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।