आईएएनएस, क्वेटा। बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने आमिर एयरो गार्डियंस नामक एक ड्रोन यूनिट की स्थापना की है। साथ ही दावा किया कि इसने बलूचिस्तान के कछी जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ है।
बीआरजी के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने शुक्रवार को कहा कि नवगठित यूनिट के लड़ाकों ने 29 अक्टूबर की शाम को सन्नी स्थित मुख्य सैन्य शिविर में तैनात कर्मियों को निशाना बनाया।