World
मेलानिया ट्रंप के प्रयास से ओलेस्की से निकासी, यूक्रेन को मिली पैट्रियट मिसाइलें
डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के प्रयास से रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेस्की से भूख और बीमारियों के बेजार लोगों का निकलना जारी है। वहां पर छह दिनों का अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ है। वहां
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के प्रयास से रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर ओलेस्की से भूख और बीमारियों के बेजार लोगों का निकलना जारी है। वहां पर छह दिनों का अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ है। वहां पर राहत सामग्री की आपूर्ति के साथ ही शहर छोड़ने के इच्छुक लोगों को निकाला जा रहा है।
पता चला है कि शहर में बाकी बचे दो हजार लोगों में से ज्यादातर अब वहां पर रहना नहीं चाहते और वे शहर छोड़कर यूक्रेन के स्वतंत्र क्षेत्र में जा रहे हैं। ऐसे लोगों को पहले बस से क्रीमिया होते हुए रूसी शहर अनापा लाया जा रहा है और वहां से वे विमान से बेलारूस भेजे जा रहे हैं। बेलारूस से ये लोग सड़क मार्ग से यूक्रेन जा रहे हैं।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
