डिजिटल डेस्क, काबूल। तालिबान शासित अफगानिस्तान में अफीम की खेती और इसके कारोबार पर आधिकारिक रूप से पूरी तरह पाबंदी है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि तालिबान सरकार के कड़े नियम और सजा के प्रावधानों के बावजूद देश में अफीम का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक हालिया रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं, जिसके मुताबिक महज एक साल के भीतर वहां अफीम की खेती का रकबा चार गुना से ज्यादा बढ़ गया है।