डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में महंगाई, सार्वजनिक सेवाओं की बदहाली और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ शनिवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की तैयारी है।
हिंसा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 70000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। यह प्रदर्शन हैलोवीन के दिन हो रहे हैं, ठीक दो हफ्ते पहले हुए दंगों और लूटपाट के बाद जिसमें कई दुकानों, सार्वजनिक इमारतों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा था।