डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से ज्यादा समय से जारी भीषम संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। संघर्ष विराम की कोशिशें, कूटनीतिक स्तर पर बातचीत सभी एक साथ मट्टीपलित होती नजर आ रही है।
दूसरी तरफ जैसे-जैसे कड़ाके की ठंड नजदीक आ रही है, यूक्रेन के सामने एक बहुत बड़ा और गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसकी वजह है कि रूस ने यूक्रेन के बिजलीघरों, हीटिंग सिस्टम और पानी की सप्लाई जैसे अहम बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं।