डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला करीब दो महीने से लापता थीं। अब उनका शव नहर में काम करने वाले एक कर्मचारी को गश्त के दौरान मिला।
सेरेस पुलिस विभाग (CPD) ने बताया कि यह शव भारतीय मूल की अजीत कौर का है, जो अगस्त से लापता थीं। इनके शव को स्टैनिस्लॉस काउंटी कोरोनर कार्यालय (SCCO) भेजा गया, जहां 27 अक्टूबर को उसकी पहचान की गई।
दो महीने से लापता थीं अजीत कौर