डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कंसास और आयोवा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की चुनावी रैलियों के रद होने पर जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया तो ट्रंप झुंझला गए। उन्होंने पत्रकार को ही भला-बुरा कह दिया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने रैली में ना जाने की वजह के बारे में बताया कि वहां उनकी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कुछ हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि डेम्रोक्रेटिक उम्मीदवार कई जगहों पर आगे हैं। कुछ जगहों पर रिपब्लिकन पार्टी के बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद डेम्रोक्रेट अंतर को आसानी से पाट रहे हैं।