डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। विदेश विभाग ने बताया कि शुक्रवार को टंप प्रशासन ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि इनकी डिलीवरी में कई साल लग सकते हैं।
इस मंजूरी को समीक्षा के लिए कांग्रेस के पास भेजा जाएगा। ये मंजूरी यूक्रेन के अधिकारियों की उन शिकायतों के बाद आई है, जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मौजूद इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार कम होता जा रहा है।