World
हूती विद्रोहियों ने अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति के महल पर किया हमला, एअर इंडिया ने 14 नवंबर तक स्थगित की सेवाएं
रॉयटर, अदन। यमन में सऊदी अरब समर्थित सरकार ने बताया है कि शुक्रवार को हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमले किए। सरकार ने इन हमलों में हुए जान-माल क
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

रॉयटर, अदन। यमन में सऊदी अरब समर्थित सरकार ने बताया है कि शुक्रवार को हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमले किए। सरकार ने इन हमलों में हुए जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है।
इस बीच सऊदी अरब ने दावा किया है कि शुक्रवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने हूती लड़ाकों के छोड़े हमलावर ड्रोन को मक्का क्षेत्र में गिराया है जबकि हूती की ओर एक्स पर कहा गया है कि सऊदी का दावा झूठा है। उसने मक्का पर हमले के लिए कोई ड्रोन नहीं छोड़ा है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
