World
अमेरिका में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना, गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश
डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के नार्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के उन प्रयासों में एक अहम पड़ाव है, जो गांधीजी के शांति और अहिंसा के संदेश को बढ
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अमेरिका के नार्थ डकोटा में पहली बार महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह भारतीय-अमेरिकी समुदाय के उन प्रयासों में एक अहम पड़ाव है, जो गांधीजी के शांति और अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं। इस प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को नार्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क के डाउनटाउन स्थित पीस पार्क में किया गया।
वाशिंगटन के सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, इस प्रतिमा को स्थापित करने में वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ नार्थ डकोटा के भारतीय-अमेरिकी समुदाय और नार्थ डकोटा ट्रेड आफिस ने तकनीकी सहयोग दिया है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
