World
जी-20 बैठक में रूसी विदेश मंत्री लावरोव का विरोध, ग्रुप फोटो सेशन कार्यक्रम रद
एपी, अटलांटा। दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के शीर्ष राजनयिक अमेरिका के अटलांटा में बैठक कर रहे हैं। इनमें रूस और चीन के राजनयिक भी शामिल हैं। इस समूह के देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व व्यापार
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

एपी, अटलांटा। दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 के शीर्ष राजनयिक अमेरिका के अटलांटा में बैठक कर रहे हैं। इनमें रूस और चीन के राजनयिक भी शामिल हैं। इस समूह के देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व व्यापार को खतरा पैदा करने वाले कई युद्धों और अन्य वैश्विक संकट पर गहरे मतभेद नजर आ रहे हैं।
इसका नजारा बैठक शुरू होने से पहले ही दिखा, जब कई यूरोपीय देशों के राजनयिकों ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोटो खिंचवाने पर एतराज जताया और ग्रुप फोटो सेशन से बाहर निकलने की धमकी दी। इसके चलते ग्रुप फोटो सेशन को रद कर दिया गया।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
