World
पाकिस्तान ने तबाह किए अफगानिस्तान के कई सैन्य ठिकाने और चौकियां, अब तालिबान ने पलटवार करने की खाई कसम
पीटीआई, पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार जिलों में सीमा पार से कथित गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

पीटीआई, पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार जिलों में सीमा पार से कथित गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, 27 अक्टूबर को दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा इलाके में अफगान तालिबान बलों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके जवाब में पाकिस्तानी बलों ने सीमा के उस पार उनके ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
