डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल में चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। नतीजा यह है कि दोनों ही मुख्य पार्टी लिकुड और यशर को तीसरी अरब पार्टियों के साथ मिलकर ही सत्ता में पहुंचने का रास्ता बनता दिख रहा है।
अरब पार्टियों की सीटों में बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के नेतृत्व वाली लिकुड और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइसेनकोट की विपक्षी पार्टी यशर सत्ता में आने से दूर रह गई हैं। नेतन्याहू की पार्टी को 53 और गादी की पार्टी को 48 सीटें मिली हैं। वहीं अरब पार्टियों को इस बार 19 सीटें मिली हैं।