डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई विकसित देश अपने लोगों से घर पर जरूरी सामानों का स्टॉक रखने की सलाह दे रहे हैं। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन समेत कई अन्य शामिल हैं।
इन देशों की सरकार ने अपने नागरिकों को आपातकाल के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही कहा कि अपने घरों में जरूरी चीज जैसे खाना, पानी, दवा और अन्य जरूरी आइटमों का स्टॉक बना कर रखें। किसी भी आपातकाल स्थिति में बाहर से संपर्क कटने पर सामान मंगाने की जरूरत ना पड़े।