World
तुर्किए में फोटोशूट के दौरान गुब्बारों के साथ उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाने के लिए लगाई दौड़
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्ताबुल में फोटोशूट के दौरान एक दुल्हन के साथ बड़ा अजीब ही वाकया हुआ। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध बोस्फोरस स्ट्रेट के पास फोटो खिंचवाने के दौरान एक बेहद खूबसूरत पल तब अचानक एक अप्रत्याशि
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्ताबुल में फोटोशूट के दौरान एक दुल्हन के साथ बड़ा अजीब ही वाकया हुआ। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। प्रसिद्ध बोस्फोरस स्ट्रेट के पास फोटो खिंचवाने के दौरान एक बेहद खूबसूरत पल तब अचानक एक अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है जब हवा का एक तेज झोंका वहां आ गया।
दुल्हन ने गुब्बारों का एक बड़ा गुच्छा पकड़ रखा था ताकि उसकी तस्वीरों में एक शानदार और हवा में उड़ने जैसा लुक आ सके। लेकिन तेज हवा और खुले पानी के पास हीलियम गुब्बारों पकड़ना किसी खतरे से कम नहीं है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
