डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल के आम संसदीय चुनाव 2026 के चुनाव के आखिरी नजीते आ चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गुट ने 53 सीटें जीती हैं। यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जरूरी 61 सीटों के बहुमत से कम है। वहीं गुरुवार को जारी केंद्रीय चुनाव समिति के आंकड़ों के मुताबिक, विपक्षी गुट को 48 सीटें मिली हैं।
चूंकि दोनों ही गुट 61 सीटों का स्पष्ट बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे हैं, इसलिए कुल 19 सीटें जीतने वाली अरब पार्टियां अब 'किंगमेकर' की भूमिका में आ गई हैं। इससे वे यह तय करने की स्थिति में आ गए हैं कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहेंगे या नहीं। निवर्तमान नेसेट (संसद) में इन दोनों को कुल 10 सीटें मिली थीं और यह आंकड़ा 2020 के पिछले रिकॉर्ड (15 सीटें) से भी अधिक है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है।