डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल में हुए आम चुनावों के नतीजे आ गए हैं और 26वीं नेसेट (संसद) में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। इजरायल की 120 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए जरूरी 61 सीटों का बहुमत हासिल करने की प्रक्रिया में देश को कई हफ्तों या शायद महीनों तक राजनीतिक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है।