World
बर्खास्त अमेरिकी जनरल का सनसनीखेज कबूलनामा; ईरान और यूक्रेन की टॉप सीक्रेट जानकारी पत्रकारों को लीक की
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा बर्खास्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने करीब एक साल तक ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की।
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा बर्खास्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने करीब एक साल तक ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की। आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
सिल्विया जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के स्ट्रैटेजी, प्लान्स एंड पॉलिसी डायरेक्टोरेट (जे5) के प्रमुख थे। उन्होंने दो अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स के पत्रकारों के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने की बात मानी। एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने कई पॉलीग्राफ टेस्ट फेल करने के बाद वीडियो पर यह स्वीकारोक्ति की।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
