World
जर्मनी के लिए पांचवें बहुउद्देशीय जहाज का निर्माण शुरू, जीआरएसई को मिला 12 जहाजों का आर्डर
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने जर्मनी के लिए पांचवें बहुउद्देशीय जहाज (एमपीवी) का निर्माण शुरू करने की दिशा में गुरुवार को महत्वप
लेखक Jagran News93K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने जर्मनी के लिए पांचवें बहुउद्देशीय जहाज (एमपीवी) का निर्माण शुरू करने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया।
जर्मन कंपनी कार्स्टन रेहडर शिफ्समाक्लर एंड रीडरेई के लिए बनाए जा रहे जहाज का कील-लेइंग समारोह आयोजित किया गया। यह परियोजना जीआरएसई के सबसे बड़े वाणिज्यिक जहाज निर्यात आर्डर का हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय जहाज निर्माण बाजार में भारतीय शिपयार्ड की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
