डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क ने गूगल के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल जेमिनी 4 कार्बन की तारीफ की है। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर मॉडल के लॉन्च की घोषणा की, तो मस्क ने एक शब्द में जवाब दिया— “इंप्रेसिव”। पिचाई ने मस्क के कमेंट पर हाथ जोड़ने वाले इमोजी से जवाब दिया।
मस्क की कंपनी स्पेसएक्सएसआई (पूर्व में स्पेसएक्सएआई) गूगल से सीधे प्रतिस्पर्धा करती है। फिर भी उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कंपनी के मॉडल की सराहना की। इससे पहले जुलाई में भी सुंदर पिचाई की पोस्ट पर मस्क ने “इंप्रेसिव” लिखा था।