एपी, मैड्रिड। स्पेन में बुधवार को हुई हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से रेल सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। राष्ट्रीय चुनाव से पहले हुए इस हादसे ने देश के रेल नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। यह इस साल का दूसरा बड़ा रेल हादसा है।
हादसे का कारण सुरक्षा प्रणाली का फेल होना बताया गया है। देश में गत जनवरी में भी हाई स्पीड ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 45 लोगों की मौत हुई थी। इस साल दोनों हादसे एक ही रेल लाइन पर हुए।