डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल में हुए आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट में किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं अरब पार्टियों ने 18-19 सीटें जीत सकती हैं, यह पार्टियां अब सत्ता पाने के लिए एक बड़ा विकल्प बनकर उभरी हैं।
आम चुनावों में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से सत्ता तक पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। इसके बाद देश में एक लंबी और जटिल राजनीतिक सौदेबाजियों का दौर शुरू होने की संभावना है।