World
ढाका में मृत मिले बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व अधिकारी, शेख हसीना के भागने का बनाया था वीडियो
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव गुरुवार को ढाका में एक नदी किनारे मिला। 28 वर्षीय सौरी एक दिन पहले से लापता थे। स्थानीय समाचार पत्र डेली स्टार के अनुसार, सौरी ने 5 अगस्त 20
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व अधिकारी केएम तहसीफ सौरी का शव गुरुवार को ढाका में एक नदी किनारे मिला। 28 वर्षीय सौरी एक दिन पहले से लापता थे। स्थानीय समाचार पत्र डेली स्टार के अनुसार, सौरी ने 5 अगस्त 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर जाने का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन 999 पर मिली सूचना के आधार पर, रिवर पुलिस ने टोंगी बंदर घाट इलाके से सौरी का शव बरामद किया। शव के पास से उनका मोबाइल फोन और कलाई घड़ी बरामद हुई, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि की जा सकी।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
