डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सामने आई दो अलग-अलग दिल दहला देने वाली घटनाओं ने वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बता दें कि पहली घटना मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला की है। यहां 43 वर्षीय हिंदू व्यक्ति रबेंद्र ऋषि की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रबेंद्र एक सैलून चलाते थे।