डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रूस द्वारा किए गए घातक ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह हमला स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां एक ट्रेन खड़ी थी।
प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन पर हमला
यूक्रेनी रेलवे ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए बताया कि हमला अत्यधुनिक जेट पावर्ड ड्रोन के जरिए किया गया। जेट ड्रोन ने स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां ट्रेन नंबर 866 (निप्रो-जापोरिजिया) खड़ी थी।'