डिजिटल डेस्क, टोक्यो। प्योंगयांग और सियोल के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच जापान और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालयों ने बताया कि गुरुवार को उत्तर कोरिया से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई।
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई मंत्रालय ने बताया कि उसके पूर्वी तट से एक अज्ञात वस्तु (प्रोजेक्टाइल) दागी गई है। मंत्रालय ने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी, जैसे कि किस तरह का हथियार दागा गया था। बाद में एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि लगभग 10 कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।