डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के टोलेडो में हुआ भीषण ट्रेन हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। मैड्रिड-सेविल रेल रूट पर सिग्नल तंत्र की भारी चूक और लाल झंडे की अनदेखी ने 68 मासूमों की जिंदगी निगल ली। पटरी से उतरे डिब्बे और मलबे में तब्दील बोगियां इस हादसे की भयावहता बयां कर रही हैं।
शुरुआती जांच में कंप्यूटर कम्युनिकेशन्स सिस्टम की विफलता और मानवीय भूल सामने आई है, जिसने स्पेन की व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद जनता में आक्रोश है, लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।