डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि उड़ान के दौरान बड़ी संख्या में पायलट सो गए। ये चौंकाने वाली बात है। यूरोपियन कॉकपिट एसोसिएशन (ECA) के अनुसार, चार में से तीन से ज्यादा पायलट विमान उड़ाते समय सो गए।
इस हफ्ते जारी हुई एक स्टडी में पाया गया कि सर्वे में शामिल 7,200 पायलटों में से 76.8 प्रतिशत पायलट पिछले चार हफ्तों में कम से कम एक बार विमान के कंट्रोल पर बैठे-बैठे सो गए थे।