डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। बीते दिनों मशहूर क्रिएटर और स्ट्रीमर कोमांचे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अक्टूबर को मैक्सिको के मोंटेरे में उनके किराए के घर में उनका शव मिला। उनके अचानक इस तरह चले जाने से उनके फैंस और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।
इस मुश्किल समय में उनकी करीबी दोस्त और मशहूर स्ट्रीमर अरिगेमप्लेस ने कोमांचे को एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाले संदेश के साथ आखिरी विदाई दी है।