World
'वेनेजुएला बन सकता है अमेरिका का 51वां राज्य', तेल समझौते के बीच डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
डिजिटल डेस्क, टेक्सास। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जताई। उन्होंने इसका संकेत दोनों देशों के बीच तेल सहयोग बढ़ने के संदर्भ में दिया। टेक्सास के कार
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, टेक्सास। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की संभावना जताई। उन्होंने इसका संकेत दोनों देशों के बीच तेल सहयोग बढ़ने के संदर्भ में दिया। टेक्सास के कार्पस क्रिस्टी में मध्यावधि चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ संबंधों को बेहतर बताया।
उन्होंने घोषणा की कि वाशिंगटन और काराकस के बीच समझौते के तहत वेनेजुएला से दस लाख बैरल मुफ्त तेल की पहली खेप पहुंच गई है। ट्रंप ने कहा कि इस तेल को टेक्सास में, विशेष रूप से कार्पस क्रिस्टी में, रिफाइन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से वैश्विक तेल आपूर्ति के बड़े हिस्से पर अमेरिका का नियंत्रण बढ़ेगा।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
