डिजिटल डेस्क, काठमांडू। चक्रवात 'अर्णब' भारत के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचा रहा है। बुधवार तड़के यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। चक्रवात के कहर से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, सड़कें टूट गई और मूसलाधार बारिश हुई।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। अब इस तूफान का असर नेपाल तक पहुंचने की आशंका है, जहां गुरुवार से कई दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी होने के आसार हैं।