World
इजरायल चुनाव में जीत की ओर नेतन्याहू, ट्रंप ने लिया क्रेडिट; कहा- मेरे समर्थन से मिली बढ़त
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके समर्थन से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल के 26वें नेसेट (संसद) चुनाव में पासा पलटने में मदद मिली, जिससे मौजूदा प्रधानम
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके समर्थन से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल के 26वें नेसेट (संसद) चुनाव में पासा पलटने में मदद मिली, जिससे मौजूदा प्रधानमंत्री का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा।
शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू का गुट आगे तो है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह गया है। सुबह 7:58 बजे तक 57.3% मतपेटियों की गिनती के बाद केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी शुरुआती नतीजों में नेतन्याहू समर्थक गुट को 55 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि नेतन्याहू विरोधी गुट को 49 सीटें मिल रही हैं।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
